अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नहीं आया कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,009 बनी हुई है जबकि अब तक 62 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 4,938 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 रही

उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में अब नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और सभी मरीज साउथ अंडमान जिले से हैं। वहीं, दो अन्य जिले नॉर्थ और मिड्ल अंडमान-निकोबार अब कोविड-19 मुक्त हैं। यहां एक भी मरीज का उपचार नहीं चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 3,846 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगे हैं।

प्रमुख खबरें

मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा.., Rahul Gandhi बोले- भाजपा ने यहां का किया बहुत नुकसान, PM Modi पर भी वार

बीजेपी नेता अभिजीत गंगोपाध्याय की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

गर्मियों में कच्चा या पक्का आम क्या है आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प? जानें इसके पोषक तत्व

Jennifer Lopez और Ben Affleck की शादी में आई दरार, Hollywood की स्टार जोड़ी के अलग होने पर सूत्र ने किए चौकाने वाले खुलासे