हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 रही

Earthquake
अंकित सिंह । Feb 14 2021 5:53PM

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मंडी से 30 किलोमीटर दक्षिण था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इससे पहले भी शुक्रवार रात भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भारत के उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मंडी से 30 किलोमीटर दक्षिण था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इससे पहले भी शुक्रवार रात भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ताजिकिस्तान में शुक्रवार रात शक्तिशाली भूकंप आया जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले भूलवश बताया था कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में 19 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि उसने बाद में संशोधित बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप दरअसल ताजिकिस्तान में आया। विभाग ने कहा कि यह गलती सॉफ्टवेयर के कारण हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़