एमपीईडीए मुख्यालय कोच्चि से स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

कोच्चि। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के मुख्यालय को केरल से आंध्र प्रदेश स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है। इस संबंध में सामने आई खबरों को खारिज करते हुए, गोयल ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत इस वैधानिक निकाय का केरल के कोच्चि शहर से ही संचालन होता रहेगा।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को चुनौती दे रहे हैं : सिसोदिया

उन्होंने बताया कि मछुआरों ने भी कई ज्ञापन सौंपे और इससे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के साथ आगामी चर्चा को लेकर सरकार को मदद मिलेगी। समुद्री निर्यातकों के साथ अपनी चर्चा के बारे में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2021-22 में भारत में मछली और मछली से संबंधित उत्पादों का रिकॉर्ड निर्यात हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के समुद्री उत्पादों का निर्यात किया गया था। गोयल ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में इसे दोगुना करके एक लाख करोड़ रुपये करने की उम्मीद कर रही है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती