NEET UG 2026 Re-Exam | 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं, धांधली की इजाज़त नहीं देंगे', शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का बड़ा ऐलान

By रेनू तिवारी | May 15, 2026

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा की नई तारीख घोषित किए जाने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी तरह की धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगी। शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि परीक्षा रद्द करने का निर्णय पूरी तरह से छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नया एडमिट कार्ड 14 जून को या उससे पहले जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। उन्हें अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र चुनने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: Gautam Adani को अमेरिका से 'क्लीन चिट' की तैयारी? कांग्रेस बोली- 'प्रधानमंत्री ने देश के हितों को गिरवी रखा'

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "NTA ने NEET-UG परीक्षा के लिए नई तारीख जारी कर दी है। दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्र और उनका भविष्य हैं। सरकार हमेशा से छात्रों की कड़ी मेहनत और प्रयासों के प्रति संवेदनशील रही है। परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। 7 मई तक, NTA की शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें कहा गया था कि कथित 'गेस पेपर्स' में दिखाई देने वाले कुछ प्रश्न इस साल के प्रश्न पत्र में भी आए थे। तत्काल चर्चाएं की गईं, और NTA तथा सरकार, दोनों ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद यह मामला भारत सरकार की संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।"

 

इसे भी पढ़ें: US-India Trade Deal | 'व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा', राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला


क्यों रद्द हुई परीक्षा?

शिक्षा मंत्री ने परीक्षा रद्द करने के पीछे के कारणों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 3 मई को आयोजित परीक्षा के बाद 7 मई तक NTA को कई शिकायतें मिली थीं।

गेस पेपर का मामला: कुछ आपत्तियों में दावा किया गया था कि कथित 'गेस पेपर्स' के प्रश्न और इस साल के वास्तविक प्रश्न पत्र के सवाल मेल खा रहे थे।

जांच की कार्रवाई: सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले को संबंधित जांच एजेंसियों को सौंप दिया है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अगले साल से बड़ा बदलाव: अब पेन-पेपर नहीं, होगा CBT मोड

धर्मेंद्र प्रधान ने भविष्य की परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले साल से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। वर्तमान में यह परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर शीट) मोड में होती है। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: रावण का जन्म, उसके भाइयों की तपस्या और वरदान की कथा

श्री चरणी के चार विकेट, पहले महिला ODI में भारत ने जिम्बाब्वे को 197 पर रोका

PoJK की तरह PoGB में भी बेअसर रहेंगे Local Body Elections, पार्षदों को नहीं मिलेगी विकास निधि

स्वास्थ्य का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है, BJP सांसद अरुण गोविल ने UN में भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया