उत्तर कोरिया बिना परमाणु बम के आर्थिक महाशक्ति बन सकता है: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

वाशिंगटन। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली अपनी दूसरी शिखर वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया अगर परमाणु हथियारों को त्याग देता है तो वह दुनिया की बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बन सकता है।

हनोई में इस सप्ताह होने वाली शिखर वार्ता के लिए अपने प्रस्थान की पूर्व संध्या पर ट्रम्प ने सिलसिलेवार ढंग से कई ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने के लिए चीन और रूस की प्रशंसा की, हालांकि उन्होंने कहा,  राष्ट्राध्यक्ष किम के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप के पत्र पर संतोष जताया

‘‘राष्ट्राध्यक्ष किम शायद इस बात को किसी और से बेहतर समझते हैं कि परमाणु हथियारों के बिना, उनका देश तेजी से दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन सकता है। अपनी जगह और वहां के लोगों के कारण, किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में उत्तर कोरिया में तेजी से विकास करने की अधिक संभावना है।’’

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल