राज ठाकरे को रोकने की तैयारी में जुटे भाजपा सांसद, बोले- अयोध्या नहीं, UP की धरती को भी नहीं छू पाएंगे

By अनुराग गुप्ता | May 12, 2022

लखनऊ। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि राज ठाकरे आयोध्या नहीं, उत्तर प्रदेश की धरती को भी छू नहीं पाएंगे। दरअसल, भाजपा सांसद ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के खिलाफ पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। 

दरअसल, भाजपा सांसद की मांग है कि राज ठाकरे अपनी टिप्पणियों को लेकर उत्तर भारतीयों से पहले माफी मांगें। इसी बीच उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, जहां पर पीड़ितों को लेकर आऊंगा। यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि मेरा अपना कार्यक्रम है। यह उत्तर भारतीयों का कार्यक्रम है। राज ठाकरे ने हमारे लोगों को मारा है।

5 लाख उत्तर भारतीय जाएंगे अयोध्या

इसी बीच भाजपा सांसद ने ट्वीट किया कि 5 लाख उत्तर भारतीय 5 जून को अयोध्या पहुंचकर पवित्र सरयू नदी के तट पर अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेंगे। रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी सहित अयोध्या के सभी मंदिरों में दर्शन करके पूज्य संतो से आशिर्वाद लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा', बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के खिलाफ क्यों खोल रखा है मोर्चा? 

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के लिए अयोध्या और फैज़ाबाद के सभी होटल और धर्मशाला के मालिकों ने उत्तर भारतीयों के लिए अपने किराए और भोजन के टैरिफ में 50 फीसदी की छूट देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रांत से आने वाले अतिथियों के लिए बस्ती, गोंडा, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर के होटल, धर्मशालाएं और स्कूल-कालेज में आगंतुकों को ठहराने के लिए आयोजन प्रबंध समिति कर रही है।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!