‘पृथ्वीराज’ में कुछ भी अपमानजनक नहीं, आशंकाएं दूर हो जाएंगी, ट्रेलर रिलीज पर बोले निर्माता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

मुंबई। फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सोमवार को दावा किया कि ऐतिहासिक घटना पर आधारित उनकी आगामी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के जरिये महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन को बड़े पर्दे पर बेहद सम्मानजनक तरीके से उतारने की कोशिश की गई है। उल्लेखनीय है कि इस साल के शुरुआत में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म के शीर्षक में बदलाव करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) क्या है? इसकी तैयारी कैसे करें? जानिए विस्तार से

यहां तक कि ‘पृथ्वीराज विजय’ में ‘सम्राट’ शब्द का जिक्र नहीं है...मेरा मानना है कि अगर किसी को उसके नाम से बुलाया जाए तो लोगों को आहत नहीं होना चाहिए।’’ द्विवेदी ने कहा, ‘‘वह इतनी महान हस्ती थे कि अगर आप उनका नाम प्रेम से पुकारें तो लोगों को उसे स्वीकार करना चाहिए। जिनके मन में अब भी संदेह है, वे जब फिल्म देखेंगे तो संतुष्ट हो जाएंगे।’’ उल्लेखनीय है कि द्विवेदी इससे पहल टीवी पर वर्ष 1991 में प्रसारित धारावाहिक ‘चाणक्य’ और वर्ष 2003 में देश के विभाजन पर बनी फिल्म ‘पिंजर’ का निर्देशन कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा