मध्यप्रदेश सहित 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना हुई जारी, निर्वाचन आयोग ने घोषित की तारीख

By सुयश भट्ट | Sep 09, 2021

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए  अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश सहित देश में खाली 6 सीटों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिन 6 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें से 5 सीट इस्तीफ के बाद खाली हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र से सांसद राजीव शंकर सातव के निधन के बाद एक सीट खाली हुई है।

आपको बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। 23 सितंबर को नामांकन स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं नामांकन लेने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है। इसका मतदान 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। और शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में जूडा एक बार फिर हड़ताल की राह पर, ओपीडी के साथ इमरजेंसी वार्ड का भी काम हुआ ठप्प 

दरअसल पश्चिम बंगाल, असम, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की एक-एक सीट साथ ही तमिलनाडू की दो सीटों पर चुनाव होंगे। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मंडल के साथ ही राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया था। गहलोत के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की सीट खाली हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता