अब जमकर करिए कसरत, दिल्ली में खुल गये हैं जिम-योग केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने के अंतराल के बाद जिम और योग केंद्रों के खुलने के उपरांत यहां जाने के लिए उत्सुक लोगों की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए ये केंद्र बंद कर दिये गये थे। दिल्ली सरकार ने शनिवार को उन्हें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दी। जिम-मालिकों एवं प्रशिक्षकों ने कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय समय पर इन प्रतिष्ठानों को संक्रमण मुक्त करने और इनकी स्थापित क्षमता से बस 50 प्रतिशत लोग ही इसमें आ पाये, इसके लिए समुचित कार्यक्रम तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: एसपी से मिले विधायक विशाल नैहरिया रखी अपनी बात, रखा अपना पक्ष

मालवीय नगर में एनीटाइम फिटनेस के मालिक सेठी ने कहा कि वह जिम के सदस्यों को सुबह छह से लेकर रात नौ बजे तक 16 पारियों में कभी भी 50-60 लोगों की संख्या में आने की अनुमति दे रहे हैं। सेठी ने पीटीआई-से कहा, ‘‘ लोग (जिम में) वापस आने को लेकर रोमांचित हैं क्योंकि उन्होंने महसूस किया है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार