By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021
पटना| कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीरा कुमार ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सोमवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे पूरे दलित समुदाय के आत्मसम्मान को चोट पहुंची है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “एक सम्मानित नेता ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे बिहार और देश के दलित समुदाय के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। यह एससी/एसटी कानून के तहत अपराध है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध यादव के बयान से राजद की मानसिकता का पता चलता है।