Odisha: हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान झड़प में पांच लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2024

ओडिशा के बालासोर जिले में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पास के गनीपुर गांव में हुई इस झड़प के कारण रेमुना इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

इस हिंसा में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद रेमुना इलाके और उसके आसपास 10 किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ और पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी रेंज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

अब कैब के अलावा बस भी चलाएगी UBER, मिल गया लाइसेंस

नियंत्रण रेखा पार कर आई PoK की महिला को वापस भेजा गया

Bengal में बदलाव को लेकर लोग कर रहे मतदान, Sandeshkhali बना प्रमुख चुनावी मुद्दा