Dhanteras Sweet Dish: धनतेरस के मौके पर धन्वंतरि देव के लिए बनाएं मोतीचूर के लड्डू, जानिए रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Oct 29, 2024

दिवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, इस बार 29 अक्तूबर यानी आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धन्वंतरि देव की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जो भी सामान लाया जाता है, उससे घर में बरकत आती है। इसलिए लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और आभूषण आदि की खरीददारी करते हैं।

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के लिए खास भोग भी बनाया जाता है। ऐसे में यदि आप भी इस दिन कुछ खास भोग बनाने की सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज धनतेरस के मौके पर मोतीचूर के लड्डू बना सकती हैं। हालांकि कुछ लोग सोचते हैं मोतीचूर के लड्डू बनाना मुश्किल काम है, लेकिन आज हम आपके साथ इसकी आसान सी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: दाल-चावल से कीड़े निकालने के लिए देसी हैक्स करें ट्राई, लंबे समय तक खराब नहीं होगा अनाज

सामग्री 

बेसन- 1 कप 

बेकिंग पाउडर- 1/3 छोटा चम्मच 

ऑरेंज फूड कलर- 1/3 छोटा चम्मच 

दूध- 2/4 कप ठंड 

घी- तलने के लिए 

चीनी- 1 कप

नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच

पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच कटा 

तरबूज के बीज - 1 बड़ा चम्मच

कुछ केसर के धागे

इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

गुलाब के रस की कुछ बूंदें

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, बेकिंग पाउडर और दूध को मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को बनाने के दौरान ध्यान रखें कि यह एकदम चिकना होना चाहिए। फिर कढ़ाही में घी डालकर इसको गरम कर लें। फिर इस घोल की छोटी-छोटी बूंदी निकाल लें और अब इनको ठंडा करने के लिए छोड़ दें।

इसके बाद एक पैन में चाशनी बनाने के लिए रखें। पैन में चीनी, ऑरेंज फूड कलर, नींबू का रस और 1/2 कप पानी डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब इसके खरबूजे के बीज, केसर के धागे, पिस्ता, इलायची पाउडर और गुलाब एसेंस मिलाएं।

फिर चाशनी को दोबारा गैस पर चढ़ा दें और इसमें बूंदी डालकर धीमी आंच पर करीब 3 मिनट तक पकाएं। अब इसको एक बर्तन में निकालकर 10 मिनट के लिए ठंडा करने रख दें। इसके बाद गोल-गोल लड्डू बना लें और जब लड्डू बन जाएं तो इसके ऊपर मेवा डालकर सजाएं। आप चाहें तो इस पर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद

Tamil Nadu में TNKET योजना से टीबी मृत्यु दर में 38 फीसदी की गिरावट: BMJ रिपोर्ट

त्योहारों से पहले FSSAI का देशव्यापी एक्शन, 82 करोड़ रुपये का मिलावटी सामान जब्त