प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

By दिनेश शुक्ल | May 31, 2020

भोपाल। कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने एक बार फिर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिग्विजय सिंह समर्थक प्रेमचंद गुड्डू ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से बेटे को टिकिट न दिए जाने पर  भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वही एक सप्ताह पहले उन्होनें ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयानबाजी की थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन कारण बताओ नोटिस का जवाब न देकर उन्होनें 09 फरवरी 2020 को ही भाजपा से इस्तीफा देने की बात कहते हुए एक पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया था। 

 

इसे भी पढ़ें: मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

वही रविवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने एक बार फिर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अजीत बोरासी एवं महेश बोरासी के साथ दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, जीतू पटवारी, कार्यालय प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक एन.पी. प्रजापति के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ गुड्डू पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर उनके मुलाकात हेतु पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुड्डू को सूत की माला पहनाकर एवं कांग्रेस सदस्यता फार्म भरवाकर उन्हें विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी। पूर्व मंत्री वर्मा एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने गुड्डू की कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया और कहा कि गुड्डू के आने से उनके क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को गति मिलेगी और उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

 

इसे भी पढ़ें: एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपने घरों में जलाई फोटो और फूंका पुतला

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद गुड्डू ने कहा कि भाजपा में जाने के बाद मुझे अहसास हुआ कि भाजपा में दोयम दर्ज का व्यवहार किया जाता है। कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले किसी भी व्यक्ति को वहां सम्मान नहीं मिलता है। भाजपा में मैंने हमेशा घुटन महसूस की, अब मैंने अपनी मातृ संस्था कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है, जिस पर मुझे गर्व है। मैं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करते हुए एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। विधायक पी.सी. शर्मा, महामंत्री मो. सलीम, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, इंदौर जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं सदाशिव यादव, भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रवक्ता ब्रजभूषण नाथ, गुड्डू चैहान आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान