देवास में बेटी के जन्म पर पति ने पत्नी पर किया जुल्म, गर्म लोहे के सरिए से दागा

By सुयश भट्ट | Mar 21, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को बांधकर गर्म सरिये से हमला किया है। महिला के शरीर में गहरे घाव हो गए। ससुरालवालों ने भी पत्नी को रहमी से पीटा भी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी सांसद गौतम गंभीर पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल 

पीड़िता ने कहा कि मेरा नाम लक्ष्मी है। गांव के ही बबलू से 4 साल पहले मेरी शादी हुई थी। साल भर तो सब कुछ ठीक रहा। एक साल बाद मैंने बेटी को जन्म दिया। वहीं, मेरी देवरानी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसी बात से सास-ससुर और पति नाराज होकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। मैं उनके जुल्म से तड़प उठती थी। वे मुझे हर समय ताना मारते थे। वे कहते थे कि पहले ही लड़की को जन्म दिया, बेटे को क्यों नहीं। ससुराल वाले आए दिन मेरे साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने बताया कि पहले बांधा फिर सरिया गर्म करके मेरे शरीर पर दाग दिया। सरिये से दागा तो मैं तड़प उठी। मेरे हाथ बंधे थे। मेरे शरीर में गहरे घाव हो गए। 18 मार्च को होली की बधाई देने मेरे परिजन ससुराल पहुंचे तो मेरी हालत देख उनके होश उड़ गए। पिता ने डायल 100 को फोन किया। मुझे बरोठा थाने लेकर आए। मैंने पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे