पूर्व महापौर आलोक शर्मा की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने किया धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Dec 23, 2020

भोपाल।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। पूर्व महापौर ने कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एक एक जैन संत के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसकी शिकायत आलोक शर्मा ने पुलिस में की थी। 

इसे भी पढ़ें: महिला थाना प्रभारी के साथ व्यापारी ने की बत्तमीजी, दो पुलिसकर्मियों को आई चोटें

पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि वह और उनके परिचित व्यापारी कुछ सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े हैं। इसी ग्रुप में रविवार को एक मैसेज सर्कुलेट हुआ। इसमें जैन समाज के संत को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। उन्होंने इस संबंध में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई इंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में योगेश चंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, दिनेश जैन और एच मोहिवाल समेत 12 से अधिक लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर