एक बार फिर तुर्की के राष्ट्रपति ने छेड़ा कश्मीर मुद्दा, शहबाज ने गाजा से की तुलना

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2025

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति एर्दोगन दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के साथ एक-पर-एक और प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद ये टिप्पणियाँ कीं। नेताओं ने दोनों पक्षों के बीच 24 समझौतों और एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह भी देखा।  इसके बाद, उन्होंने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त करते हुए मीडिया में बयान पढ़ा, इस दौरान एर्दोगन ने काश के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित का फोटो पोस्ट करते हुए हिमंता ने फिर साधा गोगोई पर निशाना, जानें अब क्या कहा

इस अवसर पर शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान तुर्किये के नेता का दूसरा घर है और यहां पांच साल बाद उनका फिर से आना अद्भुत है। उन्होंने भूकंप और बाढ़ के दौरान पाकिस्तान के साथ खड़े रहने के लिए तुर्किये का आभार जताया। शहबाज ने कहा कि आज आपकी पाकिस्तान यात्रा ने हमारे भाईचारे के संबंधों को एक नया ऊंचाई दी है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है