'भाजपा को हरा सकती है सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस', सचिन पायलट बोले- चिंतन शिविर में पार्टी के 400 से ज्यादा नेता होंगे शामिल

By अनुराग गुप्ता | May 11, 2022

नयी दिल्ली। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आलानेतृत्व के साथ बढ़ती नजदीकियों के बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस साल कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और साल 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में अगर कोई पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है तो वो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही है। 

चिंतन शिविर का होगा आयोजन

कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर उदयपुर में आयोजित होगा। जिसमें देश भर के पार्टी नेता आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाधान सुझाएंगे। यह शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा और इसमें पार्टी के करीब 400 शीर्ष नेताओं के शामिल होंगे, जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे और फिर साझा रणनीति बनाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की कोशिश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: आम आदमी की छवि पेश करेगी कांग्रेस, राहुल समेत 50 से ज्यादा नेता ट्रेन से जाएंगे उदयपुर, चिंतन शिविर में होंगे शामिल 

सचिन पायलट ने बताया कि उदयपुर में होने वाला चिंतन शिविर परिणामोन्मुखी होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हम पार्टी संगठन, गठबंधन की राजनीति में एनडीए को कैसे चुनौती दें और चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस को फिर से सक्रिय करने के विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार