राम मंदिर शिलान्यास के प्रथम वर्षगांठ पर घर-घर में हो रहा दीपोत्सव का आयोजन

By सत्य प्रकाश | Aug 04, 2021

अयोध्या। 500 वर्षों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास की प्रथम वर्षगांठ पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी है। अयोध्या के साधु संतों ने कोविड प्रोटोकोल के बीच अपने घरों में आरती पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ घर के बाहर दीप जलाए जाने की अपील की है। दरसल 5 अगस्त 2020 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला का पूजन शिलान्यास किया था यही नहीं बल्कि देश के कई फैसले सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370, 35A को समाप्त करने का कार्य भी किया गया था। यही कारण है कि 5 अगस्त देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के साथ नए कलेवर में दिखाई देगी अयोध्या

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि करीब 100 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के भव्य दिव्य मंदिर निर्माण के किये गए शिलान्यास का आज एक वर्ष पूरे हुए हैं। जिसको लेकर अयोध्या व पुरे देश मे बहुत उत्साह है। इसलिए देश के सभी आम जनमानस से आवाहन करूंगा कि भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्पांजलि करे और अपने घर के सामने दीप जलाएं और कहा कि श्री रामलला से निवेदन करें पूरे विश्व से कोरोना संक्रमण जल्द से जल्द समाप्त हो। जिससे भव्य दिब्य मंदिर बनकर तैयार हो।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद