राम मंदिर निर्माण के साथ नए कलेवर में दिखाई देगी अयोध्या

Ayodhya
सत्य प्रकाश । Aug 4 2021 9:41PM

अयोध्या निवासी राजेन्द्र सिंह के मुताबिक राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का भी नव निर्माण हो रहा है। जिससे यहां पर यात्रियोंबके लिए व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही है। तो वहीं पर्यटकों के बढ़ने से व्यवसाय भी बढ़ेगा।

अयोध्या। 5 अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा राम मंदिर की आधार शिला रखे जाने के बाद अयोध्या के विकास का नया खाका भी तैयार कर दिया गया। जिसकी कार्य योजना भी शुरू कर दिया गया है माना जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के साथ नए कलेवर में अयोध्या भी दिखाई देगी। जिसके लिए 5000 करोड़ से अधिक की योजना इस कार्य के लिए विभिन्न योजनाओं बनाई गई है। अयोध्या को विकसित किए जाने के लिए मुख्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट, दशरथ मेडिकल कॉलेज, अंतरराज्य बस स्टेशन, मॉडल रेलवे स्टेशन, मल्टी पार्किंग, सड़कों का विस्तार, प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार, 108 कुंडों का विकास, सरयू नदी में नयाघाट से गुप्तार घाट तक क्रूज यात्रा, सरयू नदी दोनों तरफ घाटों का निर्माण, पर्यटन केंद्र, यात्री सुविधा केंद्र, आलिशान होटल, सोलर सिटी सहित अन्य कई योजनाएं प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें: विवादों में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय पर है कई गंभीर आरोप

अयोध्या निवासी राजेन्द्र सिंह के मुताबिक राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का भी नव निर्माण हो रहा है। जिससे यहां पर यात्रियोंबके लिए व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही है। तो वहीं पर्यटकों के बढ़ने से व्यवसाय भी बढ़ेगा। एक तरह से माना जाए तो एक बार फिर अयोध्या जीर्णोद्धार होगा। वहीं स्थानीय निवासी प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि अयोध्या एक बार फिर अपना अस्तित्व मिल गया है। अयोध्या भगवान श्री राम का घर है लेकिन वर्षों से टेंट में रह रहे थे। लेकिन अब मंदिर का निर्माण हो रहा है ऐसे में अयोध्या का भी पुनः निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए सरकार बहुत सी योजना लेकर आई है जिससे अयोध्या का विकास होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़