अरुणाचल प्रदेश में लापता 19 मजदूरों में से अभी तक 10 का बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में एक सड़क निर्माण स्थल से लापता हुए 19 मजदूरों में से अभी तक 10 मजदूरों का बचाया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुरुंग कुमे के उपायुक्त बेंगिया निघे ने बताया कि दो मजूदरों को रविवार को जिले के एक जंगल से बचाया गया, उनकी हालत नाजुक है। दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: सपने में दिखती थी अपनी धधकती कब्र, सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ हिजाब पहनने की वजह बताई

आठ और 11 लोगों के दो समूह निर्माण स्थल से रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि एक मजदूर शनिवार शाम को मिला था, जबकि सात अन्य मजदूरों को ग्रामीणों ने शुक्रवार रात को दामिन क्षेत्र में हुरी तथा फुरक के बीच सड़क पर बदहवास हालत में पाया था। निघे ने बताया कि बचाए गए लोगों के बयानों के अनुसार दो मजदूरों की फुरक नदी में गिरने से मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि बचाव दलों को अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा