अखिलेश पर ओवैसी ने ली चुटकी, कहा- मुस्लिम मेरे सपने में आ रहे हैं, कह रहे हैं कि वह सपा को वोट नहीं देंगे

By अंकित सिंह | Jan 06, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दंगल जारी है। नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने दावा किया था कि भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में आए थे और कहा था कि राज्य में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बनेगी। इसी को लेकर अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा कि जब भगवान ने खुद ही आकर अखिलेश से कह दिया कि वह सीएम बनने वाले हैं तो फिर चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है? अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही कह दो कि भगवान से मैंने कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री बना दीजिए।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच

समाजवादी पार्टी और बसपा पर हमला जारी रखते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें वोट कटवा कहा जाता है। लेकिन मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि अगर मैं वोट कटवा होता तो सपा-बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद भी केवल 15 ही सांसद बन पाते? अगर मुसलमानों के वोट एक साथ सपा-बसपा को पड़ते तो क्या 15 सांसद ही जीतते? उन्होंने दावा किया कि मुझे पता है कि मुसलमान सपा-बसपा से खुश नहीं हैं। इस बार वह एआईएमआईएम को जिताएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी लगातार राज्य में पूरा दमखम लगा रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पूरी तरीके से उतरने की तैयारी में हैं।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी