PM मोदी के भारत लौटने से घबरा गया पाकिस्तान! उठाया ये कदम, वायुसेना अलर्ट मोड पर

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2025

कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर आतंकी हमले में 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कश्मीर पर हुए इस कायराना हमले को लेकर दुनियाभर से रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी अरब की यात्रा को बीच में छोड़कर भारत आ गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह कल ही श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। हाई लेवल मीटिंग का दौर शुरू हो गया है। आतंकवाद का पनाहगाह पाकिस्तान अब खौफजदा हो चला है। भारत से सटी सीमा में गश्त भी बढ़ा दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को अलर्ट मोड पर रखा है।पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान से रिएक्शन भी सामने आया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ये दावा कर रहे हैं कि पहलगाम हमले से हमारा कोई वास्ता ही नहीं हैं। हम हर आतंकी घटना की निंदा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीतारमण ने अमेरिका दौरा छोटा किया

यह बयान नई दिल्ली के लंबे समय से चले आ रहे रुख से एकदम अलग है कि सीमा पार आतंकवाद, खास तौर पर पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर समर्थित समूहों से, जम्मू-कश्मीर में अशांति को बढ़ावा मिलता है। हालांकि, आसिफ ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ये लोग अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हिंदुत्ववादी ताकतें अल्पसंख्यकों, ईसाइयों, बौद्धों, मुसलमानों का दमन कर रही हैं और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद भावनाओं के उफान पर होने के बीच, आसिफ ने भारत पर पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाकर कहानी को बदलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारत बलूचिस्तान में अशांति को प्रायोजित कर रहा है। हमने पाकिस्तान में अस्थिरता के पीछे भारत के हाथ होने के सबूत कई बार पेश किए हैं।  

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा