पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर भारत और अमेरिका ने मिलकर बनाया दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान से कहा कि वह सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों से निपटे और आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंता का समाधान करे। विदेश सचिव विजय गोखले और उनके अमेरिकी समकक्ष राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हैल ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में वार्ता की। इसके बाद यहां भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर आतंकवाद संबंधी चिंता व्यक्त की। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने पाकिस्तान से अपील की कि वह सीमा पार से होनी वाली आतंकवादी गतिविधियों से निपटे और आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता का उचित समाधान करे।’’

दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझीदारी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की। दोनों राजनयिकों ने पिछले सितम्बर में हुई मंत्रिस्तरीय ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद से हुई प्रगति की समीक्षा की तथा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: कतर में तालिबान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता में प्रगति हुई - पाकिस्तान

इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, ईरान तथा वेनेजुएला में मौजूदा हालात समेत साझा हितों के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझीदारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संयुक्त नेतृत्व की महत्ता की पुन: पुष्टि की।

p>

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा