T20 World Cup 2021: भारत के खिलाफ पाकिस्तान को निडर होना होगा: जावेद मियादाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

कराची।पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद का मानना है कि टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को अगर उनके देश की टीम सितारों से सजी भारतीय टीम पर जीत दर्ज करना चाहती है तो उसे निर्भीक रवैया अपनाना होगा। भारत आईसीसी विश्व कप (50 ओवर और 20 ओवर दोनों) में कभी पाकिस्तान से पराजित नहीं हुआ। मियादाद ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिये भारत के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण होगा। उनकी टीम बेहद मजबूत है और उसके पास कई शीर्ष खिलाड़ी हैं लेकिन अगर हम बिना किसी डर और दबाव के खेलते हैं और प्रत्येक अपनी तरफ से योगदान देता है तो हम उन्हें हरा सकते हैं।’’ मियादाद ने कहा कि पाकिस्तान की टीम अगर सामूहिक प्रयास करती है तो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Muslims पर Bhagwat के बयान के बाद BJP ने Rajasthan में 8 मुसलमानों को थमाए टिकट, UP में भी दिखेगा बदलाव!

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

सहारनपुर में पीएनबी करेंसी चेस्ट से मिले 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट, तीन बैंक अधिकारी निलंबित

नेपाल में भीषण बाढ़: 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात