Parliament: राज्यसभा में कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023

नौ फरवरी राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की। उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग हुए नेता प्रतिपक्ष खरगे ने अडाणी समूह से जुड़े आरोपों की चर्चा करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की संपत्ति दो-ढाई साल में 12-13 गुना बढ़ कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने इतनी तेज गति से संपत्ति बढ़ने पर सवाल करते हुए कहा कि कंपनी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित की जानी चाहिए तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र:विधान परिषद की सदस्य सातव पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार सांसद और मंत्री भी हिंदू-मुस्लिम की बात करते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति के लोगों को मंदिर जाने पर प्रताड़ित करने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर अनुसूचित जाति के सदस्य हिंदू हैं तो उन्हें मंदिर जाने की अनुमति क्यों नहीं होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार हमेशा चुनावी मोड में रहती है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि संसद जब चलती है, तब भी प्रधानमंत्री चुनावी रैली करते हैं। उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में रहने के दौरान भी प्रधानमंत्री ने उनके संसदीय क्षेत्र गुलबर्गा में दो-दो बैठकें (सभाएं) कीं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सदन में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

India in UN on Hormuz | बर्दाश्त नहीं करेंगे...UN में गजब ही भड़क गया भारत

इतिहास रचने का अवसर, Nari Shakti Vandan Bill पर Vote से पहले PM Modi ने सभी दलों से मांगा समर्थन

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण