महाराष्ट्र:विधान परिषद की सदस्य सातव पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

assaulting MLC Satav
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

प्रज्ञा सातव ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘आज कलामनूरी गांव के कसबे धवंदा में मुझ पर हमला किया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से मुझ पर हमला किया। यह मुझे चोट पहुंचाने का गंभीर प्रयास था और मेरी जान को खतरा है।’’

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में विधान परिषद में कांग्रेस की सदस्य प्रज्ञा राजीव सातव पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना सातव के गृह जिले हिंगोली में हुई थी। प्रज्ञा सातव ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘आज कलामनूरी गांव के कसबे धवंदा में मुझ पर हमला किया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से मुझ पर हमला किया। यह मुझे चोट पहुंचाने का गंभीर प्रयास था और मेरी जान को खतरा है।’’ प्रज्ञा कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

प्रज्ञा सातव ने कहा, ‘‘ एक महिला विधान पार्षद पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है। सामने आकर लड़ें, कायरों की तरह नहीं।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सातव के शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले में महेंद्र डोंगरदिवे नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हिंगोली के पुलिस अधीक्षक जी. श्रीधर ने कहा, ‘‘कसबे धवंदा में विधान पार्षद सातव पर व्यक्ति ने पीछे से हमला किया।’’ उन्होंने बताया कि डोंगरदिवे के खिलाफ बालापुर थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 352, 353 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़