किसान यूनियन के ‘भारत बंद’ में शामिल हों पार्टी कार्यकर्ता, प्रदेश इकाई प्रमुख: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को अपने सभी कार्यकर्ताओं, प्रदेश इकाई प्रमुखों और पार्टी से जुड़े संगठनों के प्रमुखों को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान यूनियन द्वारा 27 सितंबर को आहूत ‘भारत बंद’ में भाग लेने के लिए कहा। किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 से अधिक कृषि यूनियन के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने इससे पहले लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की थी। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता सोमवार को किसान यूनियन द्वारा आहूत किये गए शांतिपूर्ण भारत बंद को अपना पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम अपने किसानों के अधिकार में विश्वास करते हैं और काले कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की चोन्जिन एन्गमो का नाम लिया यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात--- सुरेश कश्यप

किसान समूहों ने आरोप लगाया है कि ये कानून मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खरीद प्रणाली को समाप्त कर देंगे और किसानों को बड़े कॉरपोरेट की दया पर छोड़ देंगे। वहीं सरकार ने इन आशंकाओं को गलत बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि इन कदमों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

PCOD में Hormonal Fat से हैं परेशान? फैंसी Diet नहीं, ये देसी चूर्ण है रामबाण इलाज

Test Comeback की अटकलों पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फैसला कर लिया है

US-Iran Meeting में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बैठक में क्यों भड़क गया ईरान, देखते रह गए JD Vance और हैरान शहबाज शरीफ

गिरिराज सिंह का Mamata Banerjee पर तीखा हमला, TMC ने बंगाल को लूटकर बर्बाद कर दिया