Periods में हैवी ब्लीडिंग ने कर दिया है आपको परेशान तो इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

By एकता | Jun 18, 2022

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान यूँ तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन दिनों में ज्यादातर महिलाओं को ज्यादा ब्लीडिंग की भी शिकायत रहती है। आमतौर पर महिला अपने पीरियड्स के दौरान दिन में कम से कम 3 पैड बदलती हैं, लेकिन जिन्हें हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती हैं उन्हें दिन में 6 से 7 पैड बदलने पड़ जाते हैं। कई बार तो ब्लीडिंग इतनी ज्यादा होने लगती है कि महिलाओं को एक-दो घंटो में ही पैड बदलने की जरूरत महसूस होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ संबंध बनाने से पहले गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा सारा मजा खराब

दालचीनी- अगर आपको पीरियड्स के दिनों में हैवी ब्लीडिंग होती है तो दालचीनी से आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसके लिए आप दालचीनी को पानी में उबालकर उसकी चाय बना लें और इसका दिन में दो बार सेवन करें। हैवी ब्लीडिंग को रोकने में दालचीनी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: सिर्फ एक केले का रोजाना सेवन करने से मिल सकता है कई यौन समस्याओं से छुटकारा

धनिया- हैवी ब्लीडिंग को कंट्रोल करने के लिए आप धनिए का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप आधा लीटर पानी में धनिए के बीज मिलाकर उबाल लें और इसका काढ़ा तैयार कर लें। पीरियड्स में इस काढ़े का सेवन करने से हैवी ब्लीडिंग में राहत मिलती है। आप चाहें तो इस काढ़े में शक्कर डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Night Eating Syndrome: रात को उठ-उठकर खाने की है आदत तो हो जाएँ सावधान, इस गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

अदरक- अदरक का इस्तेमाल कर के भी आप पीरियड्स के दिनों में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोक सकती हैं। इसलिए लिए आप अदरक को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं या फिर आप अपनी साधारण चाय में अदरक मिला सकती हैं। हैवी ब्लीडिंग को रोकने के लिए आप अदरक की चाय का दिन में कम से कम तीन बार सेवन करें और ध्यान रहें इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 | चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा

IPL 2026 Delhi Capitals vs KKR | दिल्ली कैपिटल्स की जीत, केएल राहुल और कुलदीप चमके, केकेआर और पंजाब टूर्नामेंट से बाहर

Horrific Road Accident in Maharashtra | महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत

Karnataka Congress Crisis | कर्नाटक में सत्ता की खींचतान! कांग्रेस आलाकमान का बड़ा कदम, सीएम सिद्धारमैया दिल्ली तलब