Porn site पर उर्फी जावेद की डाल दी थी फोटो, महज 15 साल की उम्र में घरवालों ने भी नहीं दिया था साथ

By निधि अविनाश | Apr 28, 2022

बिग बॉस ओटीटी' कंटेस्टेंट उर्फी जावेद हमेशा अपने पहनावे के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है। अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के कराण वह हर जगह सुर्खियां बटोर रही हैं। कई बार वह ऐसे कपड़े भी पहन चुकी हैं जिसके कारण लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है। अपने पहनावे के साथ-साथ उर्फी को उनके बयानों के लिए भी काफी जाना जाता है। वह अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब तक दे देती है। इसी बीच उर्फी ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Updates: फैमिली एपिसोड में पायल रोहतगी का चौकाने वाला खुलासा, परिवारवालों से मिलकर फूट-फूटकर रोए कैदी

उन्होंने बताया कि वह बेहद कम उम्र में स्लट शएम हो चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने आरजे अनमोल और अमृता राव को एक इंटरंव्यू दिया जिसमें उन्होंने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ का किस्सा था जब वह महज 15 साल की थी। उर्फी ने कहा- मैंने ऑफ शोल्डर टॉप पहना था। उस वक्त ऑफ शोल्डर ट्यूब टॉप किसी लड़की के लिए लखनऊ जैसे शहर में पहनना बड़ी बात थी। वहीं लखनऊ में ऐसे टॉप मिलते भी नहीं थे। ऐसे में मैंने अपने एक टॉप को काटकर उसे बनाया था।'

इसे भी पढ़ें: साउथ के विलन पर भड़के अजय देवगन, पूछा- जब हिंदी को मातृभाषा नहीं मानते तो अपनी फिल्में डब क्यों करते हो

उर्फी ने आगे बताया, 'मैंने ये टॉप पहन कर फोटो क्लिक कराई और उसे फेसबुक पर अपलोड की थी। बस वहीं से किसी ने मेरी फोटो को लेकर एडल्ट साइट पर अपलोड कर दी। जब्कि यह एक सिंपल सा टॉप था। उसमें कुछ भी गंदा नहीं था। लेकिन जब मेरी तस्वीर एडल्ट साइट पर डाल दी गई तब मुझे लोगों ने स्लट शेम किया। पूरी सिटी, पूरा टाउन, मेरा परिवार तक उसमें शामिल था। हर किसी ने मुझे ही दोष दिया और कहा कि ये क्या पहना है। सब तुम्हारी ही गलती है। एक तो लड़की हो कि तुमने यह पहना और उसके ऊपर तुम्हारे अंदर इतनी हिम्मत आ गई कि इसको पहनकर तुमने फेसबुक पर फोटो अपलोड कर दी।'

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट