लता दीदी को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- वह मां सरस्वती की एक ऐसी ही साधिका थीं, जिन्होंने...

By अंकित सिंह | Sep 28, 2022

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 93 वां जन्मदिन है। लता मंगेशकर के नाम पर प्रभु राम की नगरी अयोध्या में एक चौराहे का नामकरण किया गया है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए पुरानी बातों को साझा किया। लता मंगेशकर के याद में पीएम मोदी भावुक भी नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लता जी, मां सरस्वती की एक ऐसी ही साधिका थीं, जिन्होंने पूरे विश्व को अपने दिव्य स्वरों से अभिभूत कर दिया। अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्थापित की गई मां सरस्वती की विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक बनेगी।

 

इसे भी पढ़ें: राम की जन्मभूमि अयोध्या में किया जाएगा मच अवेटेड फिल्म Adipurush का ग्रैंड पोस्टर और टीजर लॉन्च


मोदी ने आगे कहा कि मैं इस अभिनव प्रयास के लिए योगी आदित्यनाथ जी की सरकार का, अयोध्या विकास प्राधिकरण का और अयोध्या की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कहा कि लता दीदी के साथ जुड़ी मेरी कितनी ही यादें हैं, कितनी ही भावुक और स्नेहिल स्मृतियां हैं। जब भी मेरी उनसे बात होती, उनकी वाणी की युग-परिचित मिठास हर बार मुझे मंत्र-मुग्ध कर देती थी। दीदी अक्सर मुझसे कहती थी कि मनुष्य उम्र से नहीं, कर्म से बड़ा होता है। मोदी ने पुरानी बाते बताते हुए कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ था, तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया था। वो बहुत खुश थीं, आनंद में थी। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिरकार राम मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: योगी के मंदिर में लगने लगा श्रद्धालुओं का तांता, एक भक्त ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र


अपनो संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुझे लता दीदी का गाया वो भजन भी याद आ रहा है, 'मन की अयोध्या तब तक सूनी, जब तक राम ना आए'। अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम आने वाले हैं और उससे पहले करोड़ों लोगों में राम नाम की प्राण प्रतिष्ठा करने वाली लता दीदी का नाम अयोध्या शहर के साथ हमेशा के लिए स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम तो हमारी सभ्यता के प्रतीक पुरुष हैं। राम हमारी नैतिकता के, हमारे मूल्यों, हमारी मर्यादा, हमारे कर्तव्य के जीवंत आदर्श हैं। अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, राम भारत के कण-कण में समाये हुये हैं। मोदी ने कहा कि लता दीदी के नाम पर बना ये चौक, हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा। ये बताएगा कि भारत की जड़ों से जुड़े रहकर, आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए, भारत की कला और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना, ये भी हमारा कर्तव्य है। भारत की हजारों वर्ष पुरानी विरासत पर गर्व करते हुए, भारत की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, ये भी हमारा दायित्व है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत