PM Modi का Gen Z पर बड़ा बयान, Young Leaders Dialogue में बोले- 'आपकी सफलता ही भारत की सफलता'

By अंकित सिंह | Jan 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद (VBYLD) 2026 के समापन सत्र में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का भी दौरा किया और युवा नेताओं से बातचीत कर उनके नवाचारों और विचारों से अवगत हुए। वहीं, अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि साल 1947 में जब हमारी आजादी के 100 साल होंगे, वहां तक की यात्रा भारत के लिए अहम है और यही वो समय है, जो आपके जीवन में भी सबसे महत्वपूर्ण है। आपका सामर्थ्य भारत का सामर्थ्य बनेगा, आपकी सफलता भारत की सफलता को नई ऊंचाइ्यां जरूर देगी। मैं आप सभी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में सहभागिता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि बहुत कम समय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग इतना बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां देश की विकास की दिशा तय करने में युवाओं की सीधी भागीदारी होती है। करोड़ों नौजवानों का इससे जुड़ना, देश के विकास के लिए अपने विचार शेयर करना... ये अपनेआप में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप संस्कृति का उदय वैश्विक स्तर पर लगभग 50-60 वर्ष पूर्व हुआ और समय के साथ यह बड़े निगमों के प्रभुत्व वाले युग में परिवर्तित हो गई। हालांकि, इस पूरे दौर में भारत में स्टार्टअप की अवधारणा पर नगण्य ध्यान दिया गया। 2014 तक देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे। स्टार्टअप संस्कृति के अभाव में, सरकारी हस्तक्षेप व्यापक था, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के सीमित अवसर मिले।

इसे भी पढ़ें: 'हिंदुत्व' पर बिगड़े बोल, BJP का तीखा हमला, Rahul Gandhi और अय्यर से माफी की मांग

मोदी ने कहा कि अपने युवाओं की प्रतिभा को पहचानते हुए, हमने एक नया दृष्टिकोण अपनाया। युवाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सरकार ने नई योजनाएं शुरू कीं, जिन्होंने भारत में स्टार्टअप क्रांति को गति प्रदान की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में कहा कि भारत की ‘जेनरेशन जेड’ रचनात्मकता से भरपूर है। उन्होंने कहा कि कहा कि नवोन्मेषी विचारों, ऊर्जा और उद्देश्य के साथ युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुझे अपने देश के युवाओं पर भरोसा है, आपके सामर्थ्य पर भरोसा है, इसलिए हमने एक अलग राह चुनी। हमने युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक नई स्कीम्स बनाई... यहीं से स्टार्टअप क्रांति ने भारत में असली गति पकड़ी।

प्रमुख खबरें

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में Senior पदों पर बंपर भर्ती, नहीं लगेगी कोई Application Fee

Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए

Weight Loss Without Counting Calories: वेट लॉस करने के लिए कैलोरी काउंट का झंझट नहीं, आजमाएं ये तरीके

New York के Mayor Zohran Mamdani का अनोखा अंदाज, सूट-टाई में पूल में कूदे, Video हुआ Viral