IPL सनसनी वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर मिले PM Modi, युवा क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Video

By अंकित सिंह | May 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पटना एयरपोर्ट पर, युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ। 14 साल का ये क्रिकेटर आईपीएल 2025 के बाद से चर्चा में है। वैभव ने पीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर थे। 

इसे भी पढ़ें: China Big Plan on Balochistan: बलूचिस्तान में पहली बार लड़ने पहुंचा चीन, भारत के लिए क्यों चिंता की बात?

भारत अंडर-19 टीम इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेगी। यह सूर्यवंशी का कठिन अंग्रेजी परिस्थितियों में खेलने का पहला अनुभव होगा, जो 2026 अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की तैयारी की शुरुआत होगी। सूर्यवंशी ने न केवल आईपीएल में सबसे कम उम्र के शतकवीर बनकर इतिहास रचा, बल्कि बिहार के समस्तीपुर के इस लड़के ने दुनिया के सबसे कम उम्र के शतकवीर के रूप में भी अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि, इन सभी शानदार उपलब्धियों के बीच वॉ ने भविष्य की चुनौतियों की ओर इशारा किया, जिनका सामना सूर्यवंशी को आने वाले दिनों में करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Peace Deal में फंसा बड़ा पेंच, Frozen Assets को लेकर Iran-US में ठनी

Mithun Sankranti 2026: Mithun Sankranti का महापुण्य काल आज, जानें Lucky Time और सूर्य पूजा का Special महत्व

Anna Hazare Birthday: Jan Lokpal आंदोलन से सरकार की नींद उड़ाने वाले Anna Hazare, RTI कानून के भी रहे हैं असली हीरो

Monsoon Fashion Hacks: अब बारिश में भी नहीं होंगे कपड़े खराब, अपनाएं ये 5 Easy Style Tips