PM मोदी की मां ने लगवाया कोरोना का टीका, प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके खुद दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की और सभी से टीके के लिए पात्र लोगों के टीकाकरण में मदद करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकारी साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है मेरी मां ने आज कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे सभी पात्र लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें व उनकी सहयता करें।’’ हीरा बा गुजरात में रहती हैं।  हीरा बा (95) गांधीनगर के नजदीक रायसण गांव में अपने छोटे बेट पंकज मोदी के साथ रहती हैं। गुजरात में अब तक 17.13 लाख लोगों ने कोरोना रोधी टीके के पहली खुराक ली है। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी शामिल हैं। गांधीनगर जिलाधिकारी कार्यालय, गांधीनगर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और गांधीनगर के सिविल अस्पताल के अधिकारियों को यह जानकारी नहीं है कि हीरा बा को टीका कहां लगाया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि लोग निजी अस्पतालों में भी टीका लगवा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka BJP Animated Clip | जेपी नड्डा, अमित मालवीय और कर्नाटक BJP अध्यक्ष पर केस दर्ज, एनिमेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस ने कराई FIR

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना