By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2021
नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिख गुरु तेग बहादुर को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अंतिम सांस तक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वर्ष 1621 में जन्मे नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमारे इतिहास की ना भूलने वाली घटना है।