प्रधानमंत्री मोदी ने नरवाल और अडाना की सराहना की, कहा- भारतीय खेलों के लिये खास पल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2021

तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है। मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है। युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।’’ वहीं उन्होंने आगे कहा ,‘‘ शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता।

प्रमुख खबरें

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश

Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश