तोक्यो पैरालम्पिक बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत फाइनल में , मनोज सेमीफाइनल में हारे

 Pramod Bhagat

मौजूदा विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत शनिवार को तोक्यो पैरालम्पिक पुरूष एकल बैडमिंटन एसएल3 क्लास के फाइनल में पहुंच गए लेकिन मनोज सरकार को सेमीफाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा।

तोक्यो। मौजूदा विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत शनिवार को तोक्यो पैरालम्पिक पुरूष एकल बैडमिंटन एसएल3 क्लास के फाइनल में पहुंच गए लेकिन मनोज सरकार को सेमीफाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और एशियाई चैम्पियन 33 वर्ष के भगत ने जापान के दाइसुके फुजीहारा को 36 मिनट में 21 . 11, 21 . 16 से हराया। इस साल पैरालम्पिक में पहली बार बैडमिंटन खेला जा रहा है लिहाजा स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचने वाले भगत पहले भारतीय हो गए। उनका सामना ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से होगा। वहीं मनोज को दूसरी वरीयता प्राप्त बेथेल ने 21 . 8, 21 . 10 से हराया।

इसे भी पढ़ें: Sports Highlights: अवनि लेखारा ने टोक्यो पैरालिंपिक में रचा इतिहास, दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

मनोज अब कांस्य पदक के लिये फुजीहारा से खेलेंगे। इस क्लासीफिकेशन में आधा कोर्ट की इस्तेमाल होता है तो भगत और फुजीहारा ने लंबी रेलियां लगाई। शुरूआत में भगत 2 . 4 से पीछे थे लेकिन ब्रेक तक 11 . 8 से बढत बना ली। उसके बाद इस लय को कायम रखते हुए लगातार छह अंक के साथ पहला गेम जीता। दूसरे गेम में उन्होंने विरोधी को कोई मौका ही नहीं दिया। भगत और पलक कोहली मिश्रित युगल एसएल3 . एसयू5 सेमीफाइनल भी खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें: कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाकर भागी चिट फंड कंपनी, रकम दोगुना करने का दिया था झांसा

मैच के बाद भगत ने कहा ,‘‘ यह शानदार मैच था। उसने मुझे कुछ अच्छे शॉट्स लगाने के लिये प्रेरित किया। मुझे फाइनल में पहुंचने की खुशी है लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है।’’ पांच वर्ष की उम्र में पोलियो के कारण उनका बायां पैर विकृत हो गया था। उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण समेत 45 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में पिछले आठ साल में उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत जीते। 2018 पैरा एशियाई खेलों में उन्होंने एक रजत और एक कांस्य जीता।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़