बजट सत्र से पहले बोले PM मोदी, आजादी के दीवानों के सपनों को सिद्ध करने का अवसर सामने आया

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दशक का आज पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है, भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह दशक बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रारंभ से ही आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन सपनों को, उन संकल्पों को तेज गति से सिद्ध करने का स्वर्णिम अवसर अब सामने आया है। इस दशक का उपयोग हो... इसलिए इस सत्र में पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हो, सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो। 

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संसद के बजट सत्र की तैयारियों का लिया जायजा 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह बजट का भी सत्र है। वैसे भारत के इतिहास में पहली बार हुआ, 2020 में एक नहीं हमें वित्त मंत्री जी को अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े। यानि 2020 में लगातार मिनी बजट का सिलसिला चलता रहा। इसीलिए यह बजट भी उन चार-पांच बजट की श्रृंखला में देखा जाएगा मुझे विश्वास है।

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा संबोधन सुनें: 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर