PM मोदी ने गोल्ड मेडल विनर सुमित अंतिल से की फोन पर बात, कहा- आपकी जीत युवाओं को प्रेरित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल को बधाई दी और कहा कि उनका ऐतिहासिक प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा। अंतिल ने सोमवार को पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में विश्व रिकार्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के सोनीपत के 23 साल के सुमित ने अपने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर दूर तक भाला फेंका जो एक नया विश्व रिकार्ड है।

इसे भी पढ़ें: क्या IPL में नहीं खेल पाएंगे वाशिंगटन सुंदर, टी20 में खेलना भी संदिग्ध

स्वर्ण जीतने के बाद अंतिल ने कहा- यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था

पांच बार विश्व रिकॉर्ड तोड़कर तोक्यो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद भारतीय पैरा भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था और वह इससे बेहतर करके दिखायेंगे। कुश्ती से भालाफेंक में आये सुमित ने पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर भारत की झोली में दूसरा पीला तमगा डाला। उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरा पहला पैरालम्पिक था और प्रतिस्पर्धा कड़ी होने के कारण मैं थोड़ा नर्वस था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सोच रहा था कि 70 मीटर से अधिक का थ्रो जायेगा। शाायद मैं 75 मीटर भी कर सकता था। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था लेकिन विश्व रिकॉर्ड तोड़कर मैं खुश हूं।’’ मोटरसाइकिल दुर्घटना में बायां पैर गंवाने से पहले सुमित एक पहलवान थे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बहुत अच्छा पहलवान नहीं था। मेरे इलाके में परिवार आपको पहलवानी में उतरने के लिये मजबूर करता है। मैने सात आठ साल की उम्र में ही कुश्ती खेलना शुरू का दिया था और चार पांच साल तक खेलता रहा। मैं इतना अच्छा पहलवान नहीं था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हादसे के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। मैं 2015 में लोगों से मिलने स्टेडियम गया तो मैने पैरा एथलीटों को देखा। उन्होंने कहा कि तुम्हारी कद काठी अच्छी है तो अगला पैरालम्पिक खेल सकते हो। कौन जानता है कि चैम्पियन बन जाओ।’’ और ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा ,‘‘ यह सपना सच होने जैसा है। मैं अपनी भावनायें व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। 

प्रमुख खबरें

सब SCO समिट में लगे थे, इधर हाफिज को अननोग गैनमैन ने घर में घुसकर ठोक डाला? पाकिस्तान में मचा बवाल!

Jairam Ramesh का Modi Govt पर हमला: PM Modi फर्जी Headlines में व्यस्त, Inflation ने उड़ाई लोगों की नींद

Janmashtami 2026 Date to Puja Muhurat: 4 या 5 सितंबर? जानें सही Shubh Muhurat और तिथि

बिश्केक में मोदी-जिनपिंग ने मिलाया हाथ, जानें SCO शिखर सम्मेलन में आज क्या-क्या खास होगा?