PM मोदी पर बरसी शिवसेना, कहा- पेट्रोल-डीजल के नाम पर गैर भाजपा शासित राज्यों के CMs को बनाया निशाना

By अनुराग गुप्ता | Apr 28, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा। जबकि मुख्यमंत्रियों को बताया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी कोविड पर बैठक करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट/कर कम करने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-जापान के संबंध 70 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं : प्रधानमंत्री मोदी 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को बताया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी कोविड पर बैठक करेंगे। पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा, यह सही नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी से ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी ने जवाब दिया है।

विपक्ष ने भी साधा निशाना

विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि कोविड के हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ईंधन के मूल्य का विषय उठाकर और राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लिए कहकर उन्होंने राजनीति की। हालांकि भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें पाखंड नजर आता है और आरोप लगाया कि प्रत्येक लीटर पेट्रोल से विपक्षी दलों के शासन वाले राज्य भाजपा शासित राज्यों से दोगुनी आय अर्जित कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: वैक्सीन पर बड़ा फैसला ले सकती है सरकार, बूस्टर डोज की समयसीमा होगी कम ! 

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करें राज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को राज्यों के साथ बैठक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का मुद्दा छेड़ते हुए मुख्यमंत्रियों से वैट कम करने की अपील की। उन्होंने कहा था कि पिछले साल नवंबर महीने में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने के बावजूद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम ना करके इन राज्यों की जनता के साथ अन्याय किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Israel-Hezbollah War: PM नेतन्याहू ने दी हरी झंडी, अब Lebanon में और अंदर तक घुसेगी सेना

World Cup Semifinal से पहले South Africa के कोच Shukri Conrad का बड़ा बयान- अब हम Chokers नहीं

Red Sea से Hormuz तक संकट गहराया, Israel-Iran War में 3 भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत

Jammu-Kashmir ने रचा इतिहास! Abdul Samad के बल्ले ने दिलाई पहली Ranji Trophy, जानें पूरी कहानी