भारत अपराधियों को बेनकाब करने के लिए दृढ़ है... पहलगाम हमले पर समर्थन के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस कायरतापूर्ण और जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों और समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था। ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद की पेशकश की है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप पहलगाम आतंकी हमले पर जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे: व्हाइट हाउस

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। उनका यह बयान अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो द्वारा पहलगाम आतंकी हमले पर साझा किए गए पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें कहा गया था, अमेरिका कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है। पर्यटकों और नागरिकों की हत्या करने वाले ऐसे जघन्य कृत्य को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता। 

प्रमुख खबरें

Siddhartha Vihar Trust मामले में Karnataka High Court ने निचली अदालत के आदेश पर जताई आपत्ति

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग