रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की कोशिश कर रहे PM मोदी, हेमा मालिनी बोलीं- पूरा विश्व उन्हें दे रहा सम्मान

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भाजपा नेता हेमा मालिनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की और रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी बीच में जाकर रूस और यूक्रेन युद्ध को राकने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई सीधा असर नहीं, जानिए पूरा मामला 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि रूस और युक्रेन में युद्ध चल रहा है। उसमें भी हमारे प्रधानमंत्री बीच में जाकर युद्ध को राकने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे विश्व के नेता चाहते हैं कि मोदी जी आगे जाकर कहें कि इस युद्ध को रोको और खत्म करो। पूरा विश्व हमारे प्रधानमंत्री को सम्मान दे रहा है। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व करना चाहिए।

PM मोदी ने की थी रूसी राष्ट्रपति से बात

यूक्रेन संकट के बीच में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और हिंसा को तत्काल प्रभाव से रोकने की अपील की थी। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस पुराने विश्वास को दोहराया कि रूस एवं नाटो के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- सरकार नीतियों को जनता के सामने रखें 

यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यदि यूक्रेन की सेना अपने हथियार डाल देती है तो रूस, यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस नहीं चाहता है कि यूक्रेन पर नियो-नाजियों का शासन हो। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस, यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गया है। इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अंडरग्राउंड हो गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

The Kerala Story 2 Movie Review | द केरल स्टोरी 2- नफरत की नई परतें या कड़वी सच्चाई का आईना?

Srinagar में सड़क पर उतरीं महबूबा मुफ्ती, Khamenei के लिए Trump-Netanyahu के पोस्टर फूंके

खामेनेई की हत्या पर केंद्र की चुप्पी से भड़कीं Mehbooba Mufti, जलाए Trump-Netanyahu के पोस्टर

Sri Lanka Coast पर Iranian Ship पर Submarine Attack, 101 लोग लापता, किसने दिया इस Operation को अंजाम?