कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले- उत्तराखंड में खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदला जा रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘सत्ता की बंदरबांट’ करने का आरोप लगाया और दावा किया कि “खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदलने” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिम्मेदार हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब उत्तराखंड की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि वह स्थिर और प्रगतिशील सरकार के लिए कांग्रेस को मौका दे सके। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तराखंड की देवभूमि, भाजपा की सत्ता की लालच, सत्ता की मलाई के लिए होड़ और भाजपा की विफलता का उदाहरण बनती जा रही है।’’

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- हरियाणा से करवा सकते हैं टीकाकरण

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया, ‘‘यह भाजपा नेतृत्व की लापरवाही और नासमझी है। एक ऐसे मुख्यमंत्री को उत्तराखंड पर थोपा गया कि जो विधानसभा का सदस्य नहीं है। भाजपा ने खुशहाल देवभूमि को बदहाल करने के लिए यह सब किया है।’’ गौरतलब है कि उत्तराखंड में पैदा हुए संवैधानिक संकट के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चार माह से भी कम समय तक पद पर रहने के बाद शुक्रवार देर रात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने संवाददाताओं को बताया कि उनका इस्तीफा देने की मुख्य वजह संवैधानिक संकट था जिसमें निर्वाचन आयोग के लिए उपचुनाव कराना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘संवैधानिक संकट की परिस्थितियों को देखते हुए मैंने अपना इस्तीफा देना उचित समझा।

प्रमुख खबरें

Sugar Stock Limit: त्योहारों पर थोक ग्राहकों के लिए चीनी भंडारण सीमा बढ़कर हुई 30 दिन

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान