राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- हरियाणा से करवा सकते हैं टीकाकरण

 you can vaccinated in Haryana as well: CM Khattar tells Rahul Gandhi

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, राहुल जी चाहें तो हरियाणा से भी अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।खट्टर ने अपने ट्वीट में कहा कि, आप चाहें तो हरियाणा से भी टीका लगवा सकते हैं, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिक हर रोज टीकाकरण करवा रहे हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की कथित कमी का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और दावा किया था कि जुलाई का महीना आ गया है, लेकिन टीके नहीं आए हैं।

इसे भी पढ़ें: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादी गिरफ्तार

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जुलाई का महीना आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।’’ इसके जवाब में, खट्टर ने गांधी को ‘‘राहुल जी’’ के रूप में संबोधित किया और कोविन पोर्टल की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप यहां पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप भी उपलब्ध है।’’ खट्टर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आप चाहें तो हरियाणा से भी टीका लगवा सकते हैं, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिक हर रोज टीकाकरण करवा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़