पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने गांधीनगर में डाला वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात के गांधीनगर जिले में वोट डाला। हीरा बा अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के पास रायसन गांव में रहती हैं। वह ग्राम पंचायत में बनाए गए मतदान केन्द्र में वोट डालने पहुंचीं।

उनके साथ उनके बेटे पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्य भी मतदान केन्द्र पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वोट डालने से पहले अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे थे। गुजरात की सभी 26 सीटों पर आज मंगलवार को मतदान हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा