भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में डाला वोट

bjp-president-amit-shah-casts-vote-in-gujarat

पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ रहे शाह ने कहा, ‘‘ आपका हर एक वोट देश को आगे ले जा सकता है, यह देश को सुरक्षित कर सकता है और देश को विकास की राह पर आगे ले जा सकता है।’’ वोट डालने के बाद भाजपा नेता ने मतदान केन्द्र के पास स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना की।

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में मंगलवार को अपना वोट डाला। नारनपुरा क्षेत्र गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से मैदान में है, जहां से अभी तक भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ा करते थे। वोट डालने के बाद शाह ने लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर अहमदाबाद में डाला वोट

पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ रहे शाह ने कहा, ‘‘ आपका हर एक वोट देश को आगे ले जा सकता है, यह देश को सुरक्षित कर सकता है और देश को विकास की राह पर आगे ले जा सकता है।’’ वोट डालने के बाद भाजपा नेता ने मतदान केन्द्र के पास स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना की। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए एकसाथ मंगलवार को मतदान हो रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़