हिमाचल में गरमाने लगा सियासी महौल कांग्रेस ने सीएम जय राम ठाकुर की बयानबाजी का विरोध जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जैसे होने वाले चुनावों की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे ही अब प्रदेश में सियासी महौल गरमाने लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इन दिनों आक्रामक हो गये हैं व अपनी चुनावी सभाओं में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले बोल रहे है। जिससे प्रदेश में राजनैतिक महौल गरमाने लगा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता बोले-भृष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार दूसरों को चरित्र प्रमाणपत्र बांट रही

एक अन्य जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कहती हैं कि कारगिल का युद्ध तो कोई युद्ध ही नहीं था, पाकिस्तान की सेना के कुछ जवानों ने भारत की सीमा में घुस कर कब्जा करने की कोशिश की थी। उसमें ब्रिगेडियर ने क्या कर दिया। मुख्यमंत्री कहा कि यह बात उन्हें खराब लगी। जयराम ने कहा कि कारगिल युद्ध में अकेले हिमाचल के 52 सैनिक कुर्बान हो गए और कांग्रेस उसको छोटी सी लड़ाई कह रही है। कारगिल युद्ध में देश के हजारों सैनिक शहीद हो गए। ऐसे में अगर सेना के जवानों पर ऐसी टिप्पणी होती है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हजारों की तादाद में पडोसी राज्यों से आये श्रद्धालु दुर्गाष्टमी पर ज्वालामुखी में नतमस्तक

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी हैं। यह वही उम्मीदवार हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, जो मिलकर हिमाचल का विकास कर सकती हैं। इसलिए कांग्रेस उपचुनाव में कौन से परिवर्तन की बात कह रही है।

कुशाल ठाकुर ने कहा कि कारगिल युद्ध पर प्रतिभा सिंह का बयान उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। कारगिल युद्ध विश्व की सबसे ऊंची जगह 18 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर हुई थी। यह कोई छोटी लड़ाई नहीं थी। इसमें देश के 527 रणबांकुरों ने शहादत दी थी और कुल्लू-मंडी के 13 वीरों ने भी अपने प्राणों की शहादत दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को जनता जवाब देगी।    

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे