Himachal Khalistani Flag: घटना पर तेज हुई राजनीति, सिसोदिया ने भाजपा को घेरा, कुमार विश्वास का भी आया बयान

By अंकित सिंह | May 08, 2022

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन उससे पहले लगातार हिमाचल की राजनीति गर्म है। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य गेट पर खालिस्तान समर्थक झंडे देखने के बाद से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई। प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने फौरन विधानसभा गेट से खालिस्तानी झंडे हटवा दिए। दीवारों पर भी खालिस्तान लिख दिया गया था जिसे पुलिस की टीम ने ही सुबह सवेरे मिटा दिया है। घटना सामने आने के बाद ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी बयान सामने आ गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सौहार्दपूर्ण राज्य है और यहां शांति कायम रहनी चाहिए। धर्मशाला में हुई घटना के दोषी जहां भी होंगे उन्हें शीघ्र पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों का यह कायरतापूर्ण दौर अब अधिक नहीं चलेगा। निश्चित तौर पर इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं।  इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं। धर्मशाला SDM शिल्पी बेक्टा ने बताया कि हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। यहां पुलिस अधिकारी पहले ही मौजूद थे। मामले में प्राथमिकी जांच शुरू कर दी गई है। हम हिमाचल सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करेंगे। हम जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कह सकते। 

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा गेट पर लगे खालिस्तान के झंडे, सीएम ने दोषियों को दी चेतावनी

अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहीं ना कहीं इशारों ही इशारों में उनका निशाना आम आदमी पार्टी पर था। इस घटना को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का भी बयान सामने आया है। अनिल विज ने कहा कि हम इनकी जड़ें उखाड़ कर फेंक देंगे। हम देश की अमन शांति को बिगड़ने नही देंगे। हम इन पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए हैं। हम देश का भाईचारा और देशभक्ति को टूटने नहीं देंगे। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा