सत्येंद्र जैन का दावा, हिमाचल प्रदेश चुनाव में आप और भाजपा के बीच होगा सीधा मुकाबला

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभ्ज्ञा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह क्या करेगी।
इसे भी पढ़ें: AAP नेता आतिशी ने किया दावा- दिल्ली में 4 मंदिरों को केंद्र करेगा ध्वस्त
जैन ने कहा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह क्या करेगी। उन्हें अपनी सरकार द्वारा किये गए कार्यों के आधार पर वोट मांगना चाहिये। जैन ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि कांग्रेस मुकाबले में है ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ‘‘गहरी कलह’’ मची है और बुधवार को आप में शामिल हुए कुछ नेता पहले कांग्रेस में थे। जैन पार्टी के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी भी हैं।
अन्य न्यूज़












