Prabhasakshi's Newsroom। आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज । पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2021

ड्रग्स केस में एक बार फिर से किंग खान के बेटे आर्यन खान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विशेष अदालत ने आर्यन समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिसका मतलब साफ है कि उन्हें अभी सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा। हम बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी करेंगे। उन्हें लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बार मामला लखीमपुर खीरी से जुड़ा हुआ नहीं है और अंत में बात दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: UP चुनाव: सपा और सुभासपा साथ-साथ, अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले राजभर- अबकी बार, भाजपा साफ 

हिरासत में प्रियंका गांधीआगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पहले लखनऊ पुलिस ने रोका और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि आगरा के जिलाधिकारी ने लखनऊ पुलिस से लिखित अनुरोध किया था कि राजधानी से आगरा आने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को कानून-व्यवस्था के मद्देनजर वहां न आने दिया जाए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियंका गांधी को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ एकत्र होने के कारण यातयात बाधित हो रहा था इसलिए उनसे पहले तो अपने घर या पार्टी कार्यालय जाने को कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने महिला को 50 प्रतिशत टिकट दिए हैं : शिवराज सिंह चौहान 

केजरीवाल का बड़ा ऐलानदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेमौसम बारिश की वजह से बर्बाद हुई फसलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए की दर से मुआवजा देने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं और यह काम दो सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। दो महीने के भीतर ही, प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात