जयप्रकाश नारायण के पैतृक आवास पहुंचे प्रशांत किशोर, बिजली न होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली के रूप से प्रसिद्ध बिहार के सारण जिले के सुदूर गांव सिताब दियारा पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि नेता शाम के बाद इस जगह पर नहीं आते हैं। अगर वे रात में यहां आते, जैसे मैं हूं, तो उन्हें भी मेरी तरह पता चल जाता कि सरकार द्वारा चार लाख रुपये का बकाया नहीं चुकाने पर इस घर की बिजली आपूर्ति काट दी गई है।’’

कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के खातिर राज्य का दौरा कर रहे किशोर ने खुलासा किया कि वह सीवान में प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के पैतृक घर और कस्तूरबा गांधी द्वारा स्थापित विद्यालय (भितिहरवा आश्रम) के रख-रखाव से खुश नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?